अमंत्रं अक्षरं नास्ति , नास्ति मूलं अनौषधं ।
अयोग्यः पुरुषः नास्ति, योजकः तत्र दुर्लभ: ॥
— शुक्राचार्य
कोई अक्षर ऐसा नही है जिससे (कोई) मन्त्र न शुरु होता हो , कोई ऐसा मूल (जड़) नही है , जिससे कोई औषधि न बनती हो और कोई भी आदमी अयोग्य नही होता , उसको काम मे लेने वाले (मैनेजर) ही दुर्लभ हैं

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

 दिनांक 23.11.2021 को चौ॰ चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रेक्षागृह में हिंदी विभाग और अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में विधार्थियों को रोजगार से संबंधित जानकारी देने के लिए ‘उडान‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मा॰ कुलपति प्रो॰ नरेन्द्र कुमार तनेजा ने कहा कि रोजगार पाने के लिए विद्यार्थियों को अपनी योग्यता को बढाना होगा और ऐसा जीवन जीने की आदत डालनी होगी जो सफलता के लिए आवश्यक है। आज की काउंसिलिंग इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद है। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संकायाध्यक्ष कला, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग चौ॰ चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ प्रो॰ नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि सफलता के लिए विद्यार्थीयों को विभिन्न कौशलों का विकास करना चाहिए और अपनी रूचि के विषय पढ़ने चाहिए। नई शिक्षा नीति और भारतीय शासन ने ऐसी व्यवस्थाऐं की है कि हम अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बाद करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया अनुवाद, मंत्रालयों, शोशल मीडिया में हिंदी भाषा के बढ़ते प्रयोग ने रोजगार मे अनंत अवसर खोले है।
प्रो॰ कमल किशोर पंत, आई॰आई॰टी दिल्ली ने कहा कि भाषा ज्ञान के रास्ते की रूकावट नहीं हैं। अपने तथ्यों को स्पष्ट रखिये जिस संस्था मे आप रोजगार चाहते है उस संस्था के लिए आपके पास क्या विशेष है यह बहुत जरूरी है। रचनात्मक सोच आपको आगे बढाती है। उपर जाने वाली हर सीढ़ी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्टार्टप के क्षेत्र मेें रोजगार के रास्ते को व्यापक रूप प्रस्तुत किया। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने विद्यार्थीयों के प्रश्नो के उत्तर दिए।
इस क्रम मे श्री बालेन्दु शर्मा, दाधीच निदेशक माईक्रोसॉफ्ट गुरूग्राम ने कहा कि अधिक अंको से सफलता नहीं आती। कौशल विकास ही सफलता के लिए जरूरी है। आत्मविश्वास, सिखने की लगन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। अपनी क्षमताओं को पहचानकर आई॰टी॰ के क्षेत्र मे रोजगार की अंनत सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थीयों को रोजगारपरक शिक्षा देना चाहिए। प्राथमिक स्तर पर ही अपना लक्ष्य निश्चित होना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ रोजगार के क्षेत्र में प्रवेश करें। बदलते समय और परिवेश मंे भारत उपनिवेश का बहुत बड़ा गढ़ है विश्व की बड़ी-बड़ी कम्पन्नी भारत में निवेश कर रहीं है जिससे रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। सोशल मीडिया में रोजगार की संभावना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में शुरूआत करक अच्छे आप प्राप्त की जा सकती है। यह भी रोजगार का अच्छा क्षेत्र है। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने विद्यार्थीयों के प्रश्नो के उत्तर दिए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

शनिवार, 20 नवंबर 2021

 

 

रविवार, 7 मार्च 2021

 आज दिनांक 07 मार्च 2021 को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान के अन्तर्गत हिंदी विभाग द्वारा आॅनलाइन संगोष्ठी (जूम ऐप एवं फेसबुक) ‘हिंदी साहित्य और स्त्री’ विषय पर आयोजित की गई।


संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो॰ वाई॰ विमला ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो॰ विमला ने कहा कि  महिला दिवस एक दिन का समारोह नहीं है हर दिन स्त्री का दिन है। साहित्य में लेखक अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति की प्रकार संप्रेषित करते हैं यह महत्वपूर्ण है। विमर्श भी वही कर पाता है जिसके पास कोई दृष्टिकोण होगा। पुरुष स्त्री विरोधी नहीं उसका साथी है। पिता के संस्कारों की कठोरता संतान को गढ़ती है। माँ का ममत्व स्त्री की शक्ति है। क्योंकि वह संतान को पालती पोषती है, स्त्री की आंतरिक शक्ति   को प्रकृति भी स्वीकार करती है, तभी प्रकृति ने स्त्री को चुना।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो॰ बिन्दु शर्मा, समन्वयक मिशन शक्ति एवं आचार्य जन्तु विज्ञान विभाग रही उन्होंने कहा कि स्त्री का वास्तविक सशक्तिकरण तब होगा जब वह आर्थिक रूप में स्वावलंबी होगी। शिक्षित और आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाओं को अशिक्षित और कमजोर महिलाओं को संबल देना चाहिय।  मिशन शक्ति के अंतर्गत हम महिला अधिकारों और उनके संरक्षण को सुनिश्चित किया जाता है।

संगोष्ठी के समन्वयक प्रो॰ नवीन चन्द्र लोहनी, संकायाध्यक्ष कला एवं अध्यक्ष हिंदी विभाग ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्होंने कहा कि स्त्री शिक्षा के तहत मिशन शक्ति के आयोजन विशेष महत्व रखते है। साहित्य समाज का दर्पण है। स्त्री स्वालंबन समाज का महत्वपूर्ण पक्ष है। स्त्री संदर्भों की चर्चा संगोष्ठी का मुख्य विषय है।
डाॅ॰ प्रतिभा रानी ने कहा कि स्त्री आत्मकथाएँ पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्तर पर स्वानुभूत संवेदनाओं की मार्मिक अभिव्यक्ति करती है।
डाॅ॰ रीता सिंह ने कहा कि स्त्री विमर्श स्त्री अस्मिता का प्रश्न है, इसमें पुरुष उसके सहयोगी की भूमिका में हो सकता है।
डाॅ॰ ममता ने कहा कि पुरुष भी स्त्री अधिकारों की बात करते हैं, हमारा उद्देश्य सिर्फ पुरुष विरोध नही बल्कि स्त्री समस्यों पर केंद्रित करना है।
वृंदा शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया  ने स्त्री की योग्यताओं को बक्से से निकाल कर दुनिया से जोड़ा है।
डाॅ॰ आरती राणा ने कहा कि लोक समाज में पितृसत्तात्मक व्यवस्था की पोषक महिला ही होती है। 
डाॅ॰ अंजू ने कहा कि हिदी साहित्य में स्त्री के नायिका भेद से लेकर स्त्री के वर्तमान संघर्षों को आवाज दी है।
डाॅ॰ मीनाक्षी ने कहा कि टी वी धारावाहिक स्त्री के व्यवहारिक रूप को ना दिखाकर टी आर पी के मोह में उसका काल्पनिक नकारात्मक चित्रण किया जा रहा है।
सौम्या पाण्डेय ने कहा कि स्त्री स्वालंबन एक लम्बी यात्रा तय करके समाज में आता है। महिला विषयक समाज सुधारक आंदोलनों ने महत्ती भूमिका निभाई है। 
सुविज्ञा प्रशील ने कहा कि स्त्री लेखन की बारीकियों पर चर्चा करते हुए स्त्री लेखन के विविध पक्षों पर बात की।
स्वाति ने कहा कि स्त्री लेखन की एक  चुनौती होती है। स्त्री लेखन का क्षेत्र व्यापक और विस्तृत है।
कला संकायाध्यक्ष  एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी प्रो.लोहनी ने  सभी का धन्यवाद किया। 
संगोष्ठी का संचालन डाॅ॰ अंजू, डाॅ॰ आरती राणा, शिक्षण सहायक हिंदी विभाग ने किया। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षक एवं विद्यार्थी कार्यक्रम से जूडे।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021